उत्तराखंड:ऑनलाइन गेम्स में हार गया पैसा, असम से राइफल-कारतूस लेकर भागा सेना का जवान, उत्तराखंड से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

खटीमा। स्थानीय पुलिस ने नगर के एक होटल में असम से भागकर आए बंगाल इंजीनियरिंग के जवान को इंसास राइफल एवं कारतूस के साथ पकड़ लिया। जवान आसाम में हथियार लेकर सेना के वाहन से कूदकर भागा था। बताया जाता है कि ऑनलाइन गेम में वह अत्यधिक पैसे हार गया था। जिस कारण वह परेशान चल रहा था। पुलिस ने जवान को न्यायालय में पेश किया। साथ ही इसकी सूचना सेना एवं असम पुलिस को दे दी। पुलिस के अलावा बनबसा सेना एवं अन्य गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों ने भी जवान से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त


कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि चंपावत के नंदपुली मुरारी निवासी 24 वर्षीय सूरज जोशी पुत्र शिव दत्त जोशी 12 वीं पास करने के बाद मार्च 2020 में बंगाल इंजीनियर्स, रुड़की में से सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह असम में तैनात था। 4 अक्टूबर को वह कार्बी आंगलांग जिले में सेना के वाहन में पीछे बैठकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान वह जंगल में इंसास राइफल व 60 राउंड लेकर कूद गया। इसके बाद से सेना व असम पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त


इस बीच सर्विलांस के माध्यम से पता चला कि जवान खटीमा में है। असम पुलिस ने इसकी जानकारी जिले के पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस को पता चला कि जवान मुख्य चौक स्थित एक होटल के कमरा नंबर 201 में रुका हुआ है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर जवान सूरज जोशी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक इंसास राइफल, चार मैगजीन, 60 राउंड बरामद कर लिए। जवान को कोतवाली लाया गया। जहां उससे सेना, आईबी एवं अन्य गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारियों ने पूछताछ की

यह भी पढ़ें 👉  शेमफोर्ड स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट की बड़ी पहल,सरकारी विद्यालय में भरा पानी तो बच्चों को दिए 2 कमरे; लाइब्रेरी और लैब की सुविधा भी मुफ्त


कोतवाल दसौनी ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में जवान ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलने के कारण वह काफी पैसे हार गया था। जिसको लेकर परेशान चल रहा था। इसलिए वह भागा। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें