उत्तराखंड:आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, दुकानों और घरों में घुसा पानी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम फिर से करवट लिया है युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है ।मिली जानकारी के अनुसार मामला पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला का है जहां खेत गांव निवासी तेज सिंह 35 वर्ष पुत्र मदन सिंह कीड़ा जड़ी निकालने और भेड़ बकरियां चराने उच्च हिमालयी क्षेत्र के रपकिया तोक में गया था.

Ad

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तेज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. साथ में मौजूद ग्रामीण वहां पर नेटवर्क नहीं होने से इसकी सूचना प्रशासन को नहीं दे सके. इसके बाद ग्रामीण तेज सिंह के शव को लेकर मंगलवार को धारचूला पहुंचे. धारचूला मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत होने का मामला आया है. पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें