CBSE 12th Result: बास्केटबॉल की कोर्ट हो या बोर्ड परीक्षा, हर जगह ‘चैंपियन’ बनकर उभरे देहरादून (RTO)संदीप सैनी के पुत्र अगस्त्या,

ख़बर शेयर करें

देहरादून: सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में राजधानी के होनहारों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अगस्त्या सैनी ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4% अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल का नाम रोशन किया है, बल्कि उन युवाओं के लिए मिसाल पेश की है जो खेल और पढ़ाई के बीच तालमेल बिठाना चाहते हैं।

Ad

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय

संदीप सैनी और श्रीमती ऋतु त्यागी के पुत्र अगस्त्या अपनी इस शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन को देते हैं। अगस्त्या का मानना है कि घर के सकारात्मक माहौल और माता-पिता के भरोसे ने उन्हें हर मुश्किल विषय को आसानी से समझने में मदद की।अगस्त्या के पिता संदीप सैनी संभागीय परिवहन अधिकारी(RTO)देहरादून है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी भी हैं अगस्त्या

अगस्त्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वे केवल किताबी कीड़ा नहीं हैं। वे एक मंझे हुए बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।
बास्केटबॉल के नेशनल खिलाड़ी भी हैं अगस्त्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वे केवल किताबी पढ़ाई तक सीमित नहीं रहे। वे एक बेहतरीन बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं
पिछले वर्ष पुडुचेरी में आयोजित अंडर-16 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
अगस्त्या राज्य और जिला स्तर की कई बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में भी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

अगस्त्या सैनी ने बताया की खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं और पढ़ाई भविष्य की राह।
मैंने बस दोनों के बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी

शिक्षक आलोक रंजन का रहा मुख्य योगदान

कॉमर्स के कठिन विषयो एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज और इकोनॉमिक्स में महारत हासिल करने के पीछे अगस्त्या ने अपने शिक्षक आलोक रंजन की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया। अगस्त्या के अनुसार, आलोक रंजन सर की विशेष शिक्षण तकनीक और मार्गदर्शन की बदौलत ही वे इन विषयों में इतना शानदार स्कोर करने में सफल रहे।स्कूल प्रशासन और शिक्षकों ने अगस्त्या की इस दोहरी सफलता (खेल और शिक्षा) पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें