अनोखी शादी: तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन, बुलेट पर कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न जमकर किया डांस-VIDEO

तीन फुट के दूल्हा-दुल्हन की शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर पहुंचा तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसी ने नवविवाहित जोड़े के साथ सेल्फी ली तो किसी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में पूरा गांव शामिल हुआ और जमकर नाच-गाना हुआ।
हरियाणा कैथल जिले के गांव चंदाना निवासी दूल्हा विक्रम बुलेट बाइक पर डांस करते हुए बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। रविवार देर रात जब वह अपनी दुल्हन प्रियंका को घर लेकर आया तो परिवार की खुशी देखने लायक थी। गांव के लोगों ने भी दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। 26 वर्षीय विक्रम ने बताया कि कम हाइट होने के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही थी। गांव के लोग उसे बौना कहकर बुलाते थे। हालांकि वह इसे लोगों का प्यार मानता है और कभी बुरा नहीं मानता। उसने बताया कि पहले भी कुछ रिश्ते आए थे, लेकिन परिवार ने उस समय शादी नहीं की क्योंकि उसके बड़े भाइयों की शादी बाकी थी। बाद में रिश्ते मिलने मुश्किल हो गए। परिवार लगातार अपनी जाति में लड़की की तलाश कर रहा था। आखिरकार जींद जिले के गांव हाट में प्रियंका (25) से रिश्ता हुआ।
विक्रम ने बताया कि वह जागरण मंडली में काम करता है। कार्यक्रमों में जाते समय भी लोग उसके रिश्ते की चर्चा करते थे, लेकिन उसने परिवार की जिम्मेदारियों को पहले रखा। बड़े भाई-बहनों की शादी होने के बाद उसने खुद शादी करने का फैसला लिया। पिता दर्शन लाल ने कहा कि बेटे की शादी से पूरा परिवार बेहद खुश है। उनके घर में नई बहू के आने से परिवार में खुशियों का माहौल है।
चार साल की तलाश के बाद विक्रम को गृहस्थी मिली है। बड़े भाइयों की शादी के कारण रिश्ता टलता रहा। अब रिश्तेदारी के जरिए जीवन संगिनी मिली है। विवाह बंधन में बंध गया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,