उत्तराखंड-बंद कमरे में मिले महिला और उसके तीन बच्चों के शव, पति फरार

उत्तराखंड के शांत वादियों से दिल दहलाने वाली घटना एक बार फिर से सामने आई है बागेश्वर जिले के मंडलसेरा के जोशीगांव घिरौली इलाक़े में सनसनीखेज खबर सामने आई है एक किरायदार के घर में महिला और तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया,
कोतवाली पुलिस जांच में जुटी गई है। साथ ही एसडीएम सदर व पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।दरअसल बागेश्वर के मंडलसेरा वार्ड के जोशीगांव में एक बन्द किरायदार के घर में 3 बच्चों व एक महिला के शव मिले हैं।
घटना के बाद से पूरे इलाके में ख़ौफ़ का माहौल बना हुआ है। मकान मालिक व स्थानीय लोगों ने कोतवाली पुलिस दी, सूचना पर बागेश्वर के उपजिलाधिकारी हर गिरी, पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही बच्चों का पिता फ़रार बताया जा रहा है।
उपजिलाधिकारी ने बताया की स्थानीय लोगो से सूचना मिली थी की एक घर के पास काफी ज्यादा बदबू आ रही है और घर में किसी कुछ घटना होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी को देखते हुए कोतवाली पुलिस टीम के साथ वहा पहुंचे और दरवाजा खोला गया तो अंदर का नजारा देखर होश उड़ गए, पुलिस ने बंद कमरे से तीन बच्चो और एक महिला के शव बरामद किया, जिनमें दो बच्चियां और एक बच्चा था। पुलिस ने सभी शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है।
महिला का पति 10 मार्च से लापता बताया जा रहा है. गुरुवार की शाम घिरौली जोशी गांव के कुछ युवकों को एक घर से दुर्गंध आती महसूस हुई. उन्होंने देहरादून में रहने वाले मकान मालिक गोविंद बिष्ट और पुलिस को फोन से सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी और एसडीएम हरगिरी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो भीतर से कुंडी लगी हुई थी. इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जब पुलिस ने अंदर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO