हल्द्वानी: उत्तराखंड के सीनियर सिटीजन के लिए अच्छी खबर तीर्थाटन के लिए यहां करे आवेदन, सरकार कराएगी निशुल्क यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीतालजनपद के 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत भ्रमण कराया जायेगा।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडे ने बताया कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद् द्वारा राज्य के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष से अधिक आयु) के लिए वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत निम्न रूट स्थलों के अनुसार यात्रा करायी जानी प्रस्तावित है।

Ad


उन्होंने बताया कि यात्रा नैनीताल से गैराड,गोलू,बागेश्वर बैजनाथ, गंगोलीहाट, जागेश्वर होते हुए वापस नैनीताल तथा नैनीताल से कालेश्वर बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग होते हुए वापस नैनीताल एवं नैनीताल से ऋषिकेश, उत्तरकाशी,ऋषिकेश होते हुए नैनीताल एव नैनीताल से गैराड़ गोलू, बागेश्वर,कालीमठ,कौसानी होते वापस नैनीताल में यात्रा सम्पन्न होगी।


पांडे ने कहा दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना यात्रा हेतु इच्छुक 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक अपना नाम,उम्र, ग्राम, पो0ओ0,तहसील, मेडिकल फिटनेस, आधार कार्ड, आयु सम्बन्धित प्रमाण पत्र,राशनकार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र के साथ ही प्रथम बार यात्रा एवं आयकर देय सीमा के अंतर्गत नहीं आता है

आदि निम्न दस्तावेजो की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां प्रारूप के साथ उपरोक्त यात्रा स्थलों में किसी एक को अंकित करते हुए अपना आवेदन पत्र जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय नैनीताल मे स्वयं अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय को उपलब्ध करा सकते है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें