हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में युवा फौजी की मौत, दोस्त की हालत गंभीर, परिवार में कोहराम- पढ़ें पूरी खबर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसे में युवा फौजी की मौत, दोस्त की हालत गंभीर, परिवार में कोहराम

Ad

हल्द्वानी। दोस्त के पास हल्द्वानी पहुंचे एक सैनिक की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सैनिक और उसका दोस्त बाइक से भुजिया घाट के रास्ते काठगोदाम की तरफ वापस आ रहे थे। घायल स्थिति में कार सवार दंपति ने फौजी और उसके दोस्त को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने फौजी को मृत घोषित कर दिया। फौजी व उसका दोस्त मूलरूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं।

अल्मोड़ा के हतौली ग्रामसभा स्थित सैराघाट निवासी भगवान सिंह रावल (27) भारतीय सेना में जवान थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आरआर जम्मू-कश्मीर में थी। वहां का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनकी तैनाती राजस्थान में हुई थी। नई तैनाती पर जाने से पहले भगवान सिंह एक महीने की छुट्टी पर घर आए हुए थे। बुधवार को भगवान सिंह हल्द्वानी में रहकर वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे रिश्तेदार गौरव बिष्ट के पास पहुंचा था।

शुक्रवार की शाम भगवान सिंह और गौरव एक बाइक पर सवार होकर अपने छह-सात दोस्तों के साथ रॉकऑन नामक जगह पर घूमने गए। गौरव के दोस्त आदित्य बिष्ट ने बताया कि देर रात करीब नौ बजे विवेक पांडे व अन्य लोग नवाबी रोड स्थित गौरव के कमरे पर पहुंचे और उन दोनों के बारे में पूछा लेकिन तब तक दोनों में से कोई नहीं पहुंचा था। उसी समय एक दोस्त के पास गौरव की फोन कॉल पहुंची और सड़क हादसे की सूचना मिली। बिना समय गंवाए सभी दोस्त मौके परु पहुंचे तो देखा कि भगवान सिंह रावल का सिर पूरी तरह फट गया था।

आनन-फानन में पीछे से आ रहे कार सवार दंपति को युवकों ने रोका और मदद मांगी। दंपति ने दोनों घायलों को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां फौजी भगवान सिंह रावल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मल्ला चौकी प्रभारी एसआई फिरोज आलम ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों की जानकारी जुटाई और हादसे की सूचना दी।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें