उत्तराखंड: शादी की खुशियां मातम में बदली ..खाई में गिरी कार 4 की मौत,3 घायल.
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और रविवार को दो सड़क हादसे हुए हैं पौड़ी खिर्सू में एक स्विफ्ट कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि कार सवार लोग शादी समारोह में जा रहे थे.
पौड़ी जनपद के ही खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.
घटना खिर्सू के कठुली गांव के पास घटी है. ये पूरा परिवार कठुली से परसुंडाखाल विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था. आज सुबह से ही पौड़ी में ये दूसरी घटना घटित हुई. इससे पूर्व सतपुली में भी एक टाटा सूमो गहरी खाई में जा गिरी. जिसके चलते 10 लोग घायल हो गए. वहीं श्रीनगर कोतवाली के एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं. कोशिश की जा रही है कि घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा जाए. इस संबंध में जिला प्रशासन से मदद मांगी गई है.फिलहाल घायलों को सीएचसी खिर्सू भर्ती किया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO