चंपावत में युवक में माँ सहित तीन लोगों पर चाकू से किया हमला,खुद को किया लहू लहान हल्द्वानी में हुई मौत

सिरफिरे युवक ने अपनी मां सहित तीन लोगों के ऊपर चाकू से हमला कर दिया यही नहीं युवक ने खुद भी चाकू से लहूलोहन कर लिया. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को पहले चंपावत में इलाज के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया जहां हमला करने वाले सिरफिरे युवा की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि चंपावत जनपद के पाटी ब्लॉक के रमक गांव में15 जून शनिवार की रात करीब 10 बजे रमक निवासी दयानंद जोशी (37) अपने घर से चाकू लेकर गांव के दो युवकों जीवन (24) और खिलानंद (34) को मारने के नियत से लिए निकला था.
बताया जा रहा है कि दयानंद की मां ने उसके हाथ से चाकू देख उसे चाकू छिनने की कोशिश जहां मां पर भी हमला कर दिया. इसी दौरान मां पार्वती देवी के पेट में चाकू लग गया और वह बुरी तरह से घायल हो गई. दयानंद ने दोनों युवकों को पर भी चाकू से हमला बोल दिया जहां दोनों युवक जख्मी हो गए .इसके बाद खुद आरोपी दयानंद ने भी अपने ऊपर भी चाकू से हमला करना शुरू कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों मैं पुलिस को सूचना दी जिसके बाद चारों भाइयों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पहले चंपावत अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने पर तीन लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया जहां हमला करने वाला आरोपी दयानंद की इलाज के दौरान रविवार शाम को मौत हुई है ,.
फिलहाल हमले का कारणों का पता नहीं चल सका है. हल्द्वानी मेडिकल चौकी पुलिस मृतक दयानंद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है घायलों में दो लोग लोगों की सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO