Uttarakhand Weather: पांच जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ पर आने वाले यात्रियों को सतर्कता बरतने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है कुमाऊं मंडल में भारी बारिश के बाद अब राज्य के पांच जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने चारधाम जाने वाले यात्रियों एवं भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार बृहस्पतिवार को देहरादून, नैनीताल, उधमसिंह नगर एवं चंपावत जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पहाड़ पर जाने से पहले यात्री मौसम की जानकारी लें. पहाड़ों पर सावधानीपूर्वक चलें और नदी किनारे जाने से बचें. संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्र व नदी के किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित पर जाने की ज़रूरत है. मौसम विभाग ने किसानों को भी एतियातन फसलों को सुरक्षित रखने के लिए आगाह किया है. स्थिति का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री धामी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

बता दें कि बीते दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं में जबरदस्त बारिश से चंपावत, उधमसिंह नगर के क्षेत्रों में बारिश ने काफी कहर बरपाया है. अभी किसी की मौत की खबर सामने नहीं आई लेकिन नदियों के उफान पर आने से बनबसा, टनकपुर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. वहीं, उधम सिंह नगर के खटीमा में बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया. अब तक चंपावत पुलिस ने 500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुचाया है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें