उत्तराखंड: युवाओं के लिए अच्छी खबर रोजगार मेला में 1500 पदों पर होगी भर्ती. लग रहा रोजगार मेला

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी देहरादून अजय सिंह ने अवगत कराया कि 12 जुलाई को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून के परिसर में लघु रोज़ग़ार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि माननीय राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मेले में कुल 40 नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा जिसमें फार्मा बीमा सूचना तकनीकी होटल एवम् वित्त प्रबन्धन से जुड़ी कम्पनियों द्वारा लगभग 1500 पदों के लिये साक्षात्कार एवम् लिखित परीक्षा के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।
मेले से सम्बन्धित समस्त विवरण तथा पंजीकरण की सुविधा के लिये कार्यालय परिसर में ही हैल्प डेस्क बनाई गई है। मेला पूर्वाह्न 10 बजे से प्रारम्भ होगा। देहरादून के अलावा नौएडा क्षेत्र से भी कम्पनियों के प्रतिनिधि आयेंगे। विभागीय अधिकारियों के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी एवम् अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी भी मेले में सम्मिलित होंगे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO