उत्तराखंड मौसम अपडेट:बिगड़ गया मौसम का मिजाज.अलर्ट जारी,जिला आपदा प्रबंधन को निर्देश जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में मौसम का एक बार फिर मिजाज बदला है देहरादून सहित राज्य के अनेक क्षेत्र में हुई बरसात के साथ उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। देहरादून में सुबह की शुरुआत गरज- चमक के साथ बारिश होने से हुई है।


उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बदले पैटर्न और जलवायु परिवर्तन की वजह से मई माह में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 24 मई तक प्रदेश में मौसम में इसी तरह का बदलाव दिखाई देगा।

पर्वतीय इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी परेशान कर सकती है। हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान सामान्य से दो या तीन डिग्री ही ज्यादा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

उधर केदारनाथ यात्रा पर भी मौसम व्यवधान डाल रहा है। बारिश का येलो अलर्ट देखते हुए केदारनाथ धाम में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्कता बरती जा रही है। जून में गुप्तकाशी से केदारनाथ तक अलर्ट रखा गया है।

इसके साथ ही पैदल मार्ग से धाम जाने वाले यात्रियों की निगरानी भी की जा रही है। केदारनाथ में यात्रा शुरू होने के बाद से ही मौसम खराब चल रहा है। दोपहर के बाद हल्की बारिश और ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी से भी ठंड बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रा ड्यूटी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें