पत्नी को आशिक के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा, पति ने पीट-पीट कर मार डाला; प्रेमी पर….

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पत्नी की बेबफाई से नाराज होकर पति ने लोहे के बाट से मारकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आशिक को भी बाट से मारकर जख्मी कर दिया। किसी तरह दरवाजा खोलकर आशिक युवक जान बचाकर भाग निकला। यह घटना थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव में रविवार की देर रात हुई। हत्या की सूचना पर डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी और थानाध्यक्ष शंभू भगत सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति और आशिक दोनों को हिरासत में ले लिया है। मृत महिला के परिजन शाम में डुमरांव थाना पहुंचे है।

Ad

बिहार के बक्सर जिले में थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव निवासी सुनील साह गांव के नहर के समीप घर बनाकर रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि सुनील की पहली शादी डुमरांव में हुई थी। यह पत्नी भी कुछ दिनों बाद छोड़कर चली गई। दूसरी शादी जमुई जिले में की। दूसरी पत्नी भी किसी कारणवश छोड़कर चली । तीसरी शादी जमुई की प्रमिला देवी के साथ वर्ष 2019 में की थी। प्रमिला को दो छोटे बच्चे भी है। सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं प्रमिला गांव के घर में छोटी दुकान चलाती थी। पत्नी के चरित्र को लेकर सुनील काफी परेशान रहता था। पत्नी पर बदचलन होने का आरोप भी लगाता था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

आशिक के साथ पत्नी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए सुनील ने रणनीति बनाई। पत्नी को बताएं बगैर रविवार को घर के अंदर छिप गया। इसके बाद जब पत्नी अपने आशिक के साथ रंगरेलियां मना रही थी तो उसका वीडियो बनाने के बाद अचानक हमला बोल दिया। पति को सामने देख दोनों हक्के-बक्के रह गए। सुनील ने लोहे के बाट से पत्नी और आशिक पर हमला करना शुरु कर दिया। लाखनडिहरा गांव निवासी आशिक सुदर्शन पासवान का 18 वर्षीय पुत्र मैना पासवान का बाट के हमले से सिर फट गया। वह किसी तरह दरवाजा खोलकर भाग निकला। देर रात ही गांव में मरहमपट्टी कराया। इधर आक्रोशित पति सुनील पत्नी प्रमिला पर लोहे के बाट से हमला कर मार डाला।

पत्नी की हत्या की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा और दारोगा प्रियंका कुमारी ने डीएसपी के निर्देश पर हत्यारा पति सुनील और आशिक मैना पासवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस मृतक प्रमिला के मायके वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद दो मासूमों की भविष्य अंधकारमय हो गया है। दोनों मासूम इस घटना से काफी भयभीत है। उनकी आंखों से सिर्फ आंसू बरस रहे है। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें