हल्द्वानी:बहन पर पति ने उठाया हाथ, सालों ने पीट-पीटकर जीजा को मौत के घाट उतारा

हल्द्वानी:नैनीताल जिले के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है.यहां सालों ने जीजा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला.साले इतनी सी बात पर नाराज थे कि उसके जीजा ने बहन पर हाथ उठा दिया था.बहन के बताने पर उसके तीन भाई मौके पर पहुंचे और जीजा को इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई.घटना को अंजाम देने के बाद तीनों हत्यारोपी साले फरार हो गए. बनभूलपुरा पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
बनभूलपुरा पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दरियाबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश निवासी अमरीका (27 वर्ष) ससुराली यहां बनभूलपुरा थानाक्षेत्र के गफूर बस्ती में रहते हैं और वह भी अपनी पत्नी आशा और बच्चों के साथ ससुराल में ही रहता था. वह कूड़ा बीनकर परिवार का पालन पोषण करता था.
बताया जा रहा है कि सोमवार रात किसी बात पर अमरीका का उसकी पत्नी आशा से विवाद हो गया था.
गुस्से में आकर अमरीका ने आशा पर हाथ उठाया दिया आशा ने इस बात की जानकारी अपने भाई संजय, मनोज और देवा को दे दी.बहन के पिटने की बात सुनकर भाइयों का खून खौल गया. उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे अमरीका पर हमला कर दिया.उसे तब तक पीटते रहे, उसे बुरी तरह पिटता देख इलाकाई लोगों ने विरोध शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन तब तक अमरीका अधमरा हो चुका था. मंगलवार सुबह मौसी ने उसे गंभीर हालत में देखा तो डॉक्टर के पास ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस पूरे मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है.जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,