उत्तराखंड: मौसम विभाग ने 26 तारीख तक जारी किया येलो अलर्ट भारी बरसात की संभावना

ख़बर शेयर करें

देहरादून : पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही बरसात के बाद मौसम विभाग ने एक बार फिर से एलो अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 26 तक के लिए भारी बारिश की संभावना है जबकि बरसात के चलते कई जगहों पर लैंडस्लाइड की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग देहरादून के अनुसार सोमवार को पहाड़ी और मैदानी जनपदों में कहीं तीव्र बौछार व भारी बारिश की संभावना है।


24 को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा 25 को कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ तीव्र बौछार हो सकती है। 26 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिले के अधिकांश स्थानों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD


मौसम विभाग के अनुसार संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती है। मलबा आने से सड़कें अवरुद्ध, नदियों में अतिप्रवाह व निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को पहाड़ों पर अनावश्यक यात्रा नहीं करने हैं की सलाह दी है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें