हल्द्वानी: हल्द्वानी बीजेपी को एक बार फिर झटका भाजपा के दो पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पिछले कुछ दिनों से नैनीताल जिले में भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले हल्द्वानी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के इस्तीफे और फिर उसके बाद इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिले के पदाधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप का मामला अभी शांत हुआ नहीं था कि आज फिर दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और जिला अध्यक्ष को अपना इस्तीफा प्रेषित किया है।

Ad

चुनाव से ठीक पहले भाजपा में एक के बाद एक पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा दिए जा रहे इस्तीफे के चलते पार्टी में खलबली मची हुई है आज जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदलाल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है इसके साथ ही पिछले 27 सालों से भाजपा से जुड़े और विभिन्न दायित्व व क्षेत्र पंचायत और पूर्व में ग्राम प्रधान रहे महेश जोशी ने भी जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद से त्यागपत्र दिया है। दोनों जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने दमुआ धीमा क्षेत्र में मालिकाना अधिकार दिलाने के प्रति जवाबदेही को कारण बताया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें