उत्तराखंड:देखे रोमांचक VIDEO,रामगंगा में तैरता दिखा हाथियों का झुंड, 25 फीट गहरी नदी बच्चों को कुशलता से कराई पार

ख़बर शेयर करें

कॉर्बेट नेशनल पार्क से रोजाना एक से बढ़कर एक वीडियो आते रहते हैं। वन्य जीवों की क्रीड़ा स्थली कॉर्बेट पार्क से फिर एक रोचक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर रोमांच पैदा किया हुआ है. वीडियो में हाथियों का झुंड लबालब भरी रामगंगा नदी को पार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

नेचर गाइड संजय छिम्वाल वन्य जीवों की गतिविधियों और वन्य जीव के वीडियो और फोटो शूट करते रहते हैं।जब दो दिन पहले वो ढिकाला जोन में थे तो उन्होंने हाथियों के झुंड को रामगंगा पार करते देखा। जहां उन्होंने वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपलोड किया है।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में रामगंगा पार करते दिखा हाथियों का वीडियो ढिकाला पर्यटन जोन से शानदार वीडियो सामने आया है. ये वीडियो इंटरनेट मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. यह वीडियो रामनगर के पास बहने वाली रामगंगा नदी का है।हाथियों का एक बड़ा झुंड रामगंगा के तेज बहाव में नदी पार करता हुआ दिखाई दे रहा है. जहां से हाथी नदी पार कर रहे हैं वहां गहराई भी बहुत ज्यादा है।वन्यजीव प्रेमी और नेचर गाइड संजय छिम्वाल ने कॉर्बेट पार्क के इस रोमांचित करने वाले दृश्य को अपने कैमरे में कैद किया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें