CM धामी अचानक पहुंचे पुलिस स्टेशन, गायब मिले थानेदार साहब; तत्काल किया लाइन हाजिर-VIDEO

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े पदों पर किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल और सख़्त कार्रवाई होगी।
औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री के सामने थाने की वास्तविक स्थिति, व्यवस्थाओं की खामियां और कर्मचारियों की कार्यशैली खुलकर सामने आई। सीएम के निर्देश पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून तत्काल डालनवाला पुलिस स्टेशन पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
थाने में स्थित हवालात और परिसर में गंदगी व अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने तुरंत साफ-सफाई और मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असंतोष व्यक्त किया और वाहन जांच, वेरिफिकेशन ड्राइव व अपराध नियंत्रण अभियानों की समीक्षा करते हुए विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,
