उत्तराखंड:सात फेरे लेने जा रही थी दो नाबालिग लड़कियां, भनक लगते ही प्रशासन ने रुकवाई शादी
सात फेरे लेने जा रही थी दो नाबालिग लड़कियो की प्रशासन ने शादी रुकवाई है.
मामला रुद्रप्रयाग जिले से सामने आया है. अगस्त्यमुनि विकासखंड के जलई ग्रामसभा से आया है, जहां पर तीन नाबालिग लड़कियों की शादी हो रही थी, लेकिन उससे पहले वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिकाओं की शादी को रुकवा दिया. साथ ही परिजनों को सख्त चेतावनी दी गई, ताकि वे भविष्य में इस प्रकार की गलती फिर से ना कर सकें. अब तक वन स्टॉप सेंटर की ओर से दस नाबालिग बालिकाओं की शादी को रोका गया है.
दरअसल स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव में 16 साल की तीन नाबालिग बालिकाओं का विवाह हो रहा है. सूचना मिलने के बाद टीम ने घर पहुंचकर परिजनों को समझाया की बाल विवाह कानूनी अपराध है. जिसके लिए उनको दो साल का सख्त कारावास और एक लाख रुपए का आर्थिक दंड दिया जाएगा. साथ ही परिजनों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके द्वारा किसी बालिका का बाल विवाह किया जाता है, तो उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
जखोली और ऊखीमठ क्षेत्रांतर्गत बुधवार को अगस्त्यमुनि विकासखंड के जलई गांव से तीन और बाल विवाह के मामले सामने आने से यह संख्या अब दस पहुंच गई है. जनपद के तीनों विकासखंडों से जिस तरह बाल विवाह के प्रकरण सामने आ रहे हैं. उससे लग रहा है कि बहुत सारे ऐसे मामले अभी प्रशासन और कानून की पहुंच से दूर हैं.
वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं की अच्छे से पढ़ाई-लिखाई कराएं और शादी की उम्र होने पर ही विवाह करवाएं. वरना प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO