उत्तराखंड: बेवफा पत्नी प्रेमी संग रची बड़ी साजिश पति को लगा दिया ठिकाने , ऐसे बनाया प्लॉन, दोनों गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

पत्नी और प्रेमी द्वारा मिलकर हत्या करने का मामला सामने आया है उधम सिंह नगर के थाना कुंडा में हुए नन्नूमल हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर हत्याकांड को अंजाम दिया और हत्या को साधारण मौत दर्शाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Ad

शनिवार को खुलासा करते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि 31 अक्टूबर को थाना कुंडा पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि राख कॉलोनी बाबर खेड़ा कुंडा के रहने वाले एक व्यक्ति का शव कमरे में पड़ा हुआ है। जब पुलिस ने मौका मुआयना किया तो पाया कि मृतक के महज नाक से खून बह रहा है, जबकि मृतक परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। वहीं मृतक की पत्नी सविता से पूछताछ की तो उसने बताया कि पति नन्नू मल अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं और 30 अक्टूबर की देर रात्रि को भी अधिक शराब का सेवन करके आए थे तो वह कमरे में जाकर सो गई।

उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर की सुबह पांच बजे मकान पर तराई के लिए उठाया तो देखा कि नाक से खून बह रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी। प्रारंभिक तफ्तीश में मिले सबूतों के आधार पर आतिफ निवासी ग्राम मगरमऊ धमौरा शहजादनगर रामपुर यूपी और मृतक की पत्नी सविता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी सबिता ने बताया कि पति शराब का सेवन करता था और आतिफ से उसे प्रेम हो गया था। यही कारण है कि पति को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया और अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें