उत्तराखंड:13 साल की मासूम से दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर खुला राज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

13 साल की नाबालिग के साथ 40 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया मामला उत्तराखंड के मसूरी से सामने आया है मसूरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला है

Ad

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिजन मसूरी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि मसूरी के गैस गोदाम में काम करने वाले 40 साल के व्यक्ति ने उनकी 13 साल की लड़की के साथ 19 अक्टूबर को दिन के समय में उसके कमरे में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने घटना के बारे में बताया. वहीं नाबालिग की तबीयत खराब होने पर उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. वहीं पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. वहीं आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया जायेगा. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धाराओं 65/1, 351/2 बीएनएस 3 क, 4/2 के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है. वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें