उत्तराखंड:तीन बच्चों की मां को नाबालिग से प्यार, बोली नहीं हुई शादी तो कर लूंगी खुदकुशी, जानें माजरा
अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला उत्तराखंड से सामने आया है जहां ऋषिकेश में तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग से प्यार हो गया. दोनों के परिजनों को जब इसका पता चला, तो हंगामा हो गया. मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा. महिला के परिजन उसे समझाते रहे लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार न थी महिला लगातार पुलिस स्टेशन में हंगामा करती रही. जिसके बाद पुलिस ने शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
ऋषिकेश के हरिपुरकला ग्राम सभा में तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग से प्यार हो गया। इसका पता परिजनों को चला, तो पुलिस स्टेशन में हंगामा हो गया। महिला की जिद को देखते हुए पुलिसकर्मियों की भी टेंशन बढ़ गई। पति और नाबालिग लड़के के परिजना महिला को समझाने का प्रयास करते रहे।इस घटना को देखने लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई।
दोनों पक्ष के थाने पहुंचने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला ने नाबालिग से शादी न होने पर खुदकुशी की धमकी तक दे डाली थी, जिसको सुन पुलिस वाले भी परेशान हो गए थे। काफी देर चले विवाद में पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत कराया।
पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को समझाया, इसके बाद वह वापस लौट गए। पुलिस के मुताबिक एक बार समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन फिर महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। फिर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए महिला पर शांति भंग की धारा में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
बताया जा रहा है कि महिला और नाबालिग को एक स्थान पर साथ बैठे हुए परिवार वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ही ओर से हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर महिला का पति और नाबालिग के परिजन रायवाला थाने पहुंचे महिला ने नाबालिग से शादी नहीं होने पर खुदकुशी करने की कई दफा धमकी दी। फिलहाल हाई वोल्टेज ड्रामा थाने में चलता रहा। दोनों परिवार समझौते में लगे हुए हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह