(उत्तराखंड बड़ी खबर)गौला नदी सहित चार नदियों में खनन के लिए अगले 5 साल के लिए मिली सुकृति
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त कियामुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर किया था अनुरोध
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आर०बी०एम० की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की 04 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:पारिवारिक कलह ने ली दो जिंदगियां: काठगोदाम में 6 माह की गर्भवती महिला ने फंदे से लटककर दी जान , ढाई साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर कान में ‘लीड’ लगाकर चल रहा था छात्र, ट्रेन की चपेट में आने से मौत, देहरादून ट्रेन से हुआ हादसा
लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट की ‘हैट्रिक’, नरेश चौधरी को भारी मतों से हराकर तीसरी बार बने अध्यक्ष
उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालु एसडीआरएफ की तत्परता से टला बड़ा हादसा, सभीको किया सकुशल रेस्क्यू-VIDEO
हल्द्वानी:एक साल पहले ही हुआ था निकाह मामूली विवाद के बाद 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मायके पक्ष ने किया हंगामा