उत्तराखंड: dream11 ने पहाड़ के युवक की बदली किस्मत,रविंद्र नेगी एक करोड़ इनाम जीत रातो रात बन करोड़पति

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

कहते हैं कि ऊपर वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़ के देता है। dream11 इस बार उत्तराखंड के एक युवक की किस्मत बदली ह। आपकी किस्मत में लिखा होगा वो आपको मिलकर रहेगा बस किस्मत के फैसले का इंतजार करना होगा।किस्मत का खेल तो तब हुआ जब रुद्रप्रयाग के एक आम दुकानदार कुछ ही घंटों में करोड़पति बन गया जी हाँ रुद्रपयाग के रविंद्र सिंह नेगी ने फैंटेसी एप्प ड्रीम 11 पर एक मैच के दौरान अपनी टीम बनाई और उनकी टीम ने उन्हें आज करोड़पति बना दिया।

Ad

रुद्रप्रयाग की सबसे पुराना दुकानदार रविंद्र नेगी की किस्मत चमक गई,जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल फैंटेसी एप्प युवाओं के बीच काफी चर्चाओं में है।गाँव हो या शहर हर युवा और कई तो बुजुर्ग भी इनपर टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमाते हैं वो अलग बात है कि इसमें आपके जीतने का मात्र 1 प्रतिशत ही होता है लेकिन जब किस्मत बदलती है तो वो 1 प्रतिशत आपको करोड़ों रुपए देकर जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

ऐसे ही एक आम व्यक्ति की तरह रविंद्र नेगी ने भी अपनी टीम बीते दिन पाकिस्तान प्रीमियर लीग में चल रहे मैच में लगाई,मैच था मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदरस का इसमें रविंद्र की टीम सबसे टॉप पर थी.रविंद्र के इस मैच में 776.5 पॉइंट थे,रविंद्र ने दो टीमें बनाई थी जिसमें उनकी एक टीम तो शायद टीम पर लगाए रुपए भी वापस नहीं आए होंगे लेकिन वहीं दूसरी टीम ने किस्मत ही पलट डाली,आप सोचिए एक आम दुकानदार कितना कमाता होगा लेकिन जब रविंद्र की करोड़पति बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ये चर्चा का विषय बन गई,आसपास के व्यापारियों ने रविंद्र को बधाई देना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

फैंटेसी एप्प वैसे तो एक जोखिम भरा काम है लेकिन जब आपके आसपास का कोई व्यक्ति करोड़ों की रकम जीत जाता है तो लालच आना लाजमी है,वैसे इस तरह के एप्प आपको पहले ही जोखिम होने का संकेत देते हैं कि इस तरह के एप्प आपको बुरी आदत लगा सकते हैं और इससे आपको आर्थिक हानि भी हो सकती है कृपया अपनी जिम्मेदारी से खेलें और ये व्यस्क लोग ही खेलें।फिर भी लोग अपनी किस्मत रविंद्र नेगी की तरह आजमाते रहते हैं क्या पता कल हमारी टीम भी हमें करोड़पति बना दे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

रविंद्र नेगी के खाते में 30 प्रतिशत सरकारी टैक्स कटने के बाद 70 लाख की धनराशि आ गई,रविंद्र की आईडी ड्रीम 11 पर माँ पापा का आशीर्वाद के नाम से है तो माँ पापा के आश्रीवाद से ही आज इतनी कम उम्र में वो लाखों के मालिक बन गए तो आपको भी हम यही राय देंगे खेलते हो या खेलना चाहते हो तो अपनी जिम्मेदारी पर खेलें क्योंकि पैसे पेड़ पर तो उगते नहीं और मेहनत का पैसा ऐसे तो कतई खर्च ना ही करें।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें