नैनीताल: शराब की खाली बोतल लाओ और ₹10 ले जाओ जिला प्रशासन की पहल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वेस्टेज प्लास्टिक एवं मदिरा की खाली बोतलों का जहाॅ-तहाॅ फेकने पर नियंत्रण लगाने के हेतु सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि नैनीताल को पर्यटन की दृष्टि से स्वच्छ एवं साफ बनाने के लिए सबको साथ मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि शहर में प्रतिदिन बिकने वाली शराब का सही डाटा बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रीसाइक्लिंग संस्था से समन्वय बनाते हुए शराब की बोतलों पर क्यू आर कोड लगाना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

उन्होंने कहा कि उपभोक्ता द्वारा खरीदी हुई बोतल पुनः सम्बन्धित दुकानों पर बने वेस्ट मैटरियर कलेक्शन सेन्टर पर वापस करने पर दस रूपये उपभोक्ता को रिफन्ड के रूप में वापस मिलेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति क्यू आर अंकित बोतल को सम्बन्धित कलेक्शन सेन्टर पर जमा करता है तो उसे भी दस रूपये मिलेंगे।
गर्ब्याल ने आबकारी अधिकारी को तत्काल नैनीताल की मदिरा की दुकानों पर मिलने वाली बोतलों पर शीघ्र क्यू आर कोड लागू करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में नैनीताल शहर में लागू किया जायेगा इसके उपरान्त सम्पूर्ण जनपद में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे जहाॅ पर्यावरण सुरक्षित होगा वहीं जहाॅ तहाॅ पड़े बोतलों से पशुओं को होने वाली हानि पर रोक लगेगी। उन्होंने ईओ, नैनीताल रीसाइक्लिंग संस्था के मैनेजर को निर्देश दिये कि वेस्टेज मैटरियल को एकत्रित करने के लिए जिन जगहों पर पर्यटाकों की आवाजाही रहती है उन स्थानों पर वेस्टेज मैटरियर कूढ़ा कलेक्शन सेन्टर स्थापित करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने नगर पालिका रीसाइक्लिंग संस्था के मैनेजर एवं जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि वेस्ट मैटरियर को समाप्त करने को लेकर थोक विक्रेताओं के साथ समन्वय बनाते हुए विचार-विमर्श बैठक करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

उन्होंने नैनीताल रीसाइक्लिंग संस्था की मैनेजर कल्पना पवार को निर्देश दिये हैं कि क्यू आर कोड शीघ्र सम्बन्धित थोक विक्रेताओं को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा नगर पालिका परिषद्, लोनिवि अधिशासी अधिकारी दीपक गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी, जिला विकास प्राधिकरण सीएम साह के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें