Uttarakhand:हल्द्वानी पुलिस व FST टीम की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही,40 लाख की जेवरात और नगदी की बरामद

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: निर्वाचन विभाग की FST और हल्द्वानी पुलिस की टीम में संयुक्त रूप से किया जा रहे चेकिंग के दौरान एक वहां से
भारी मात्रा में नगदी और सोने चांदी के जेवरात बरामद किए हैं एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि नैनीताल पुलिस लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, सकुशल, पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु पूरी तरह से तैयार है.

Ad


आदर्श आचार संहिता लागू होने से साथ ही थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों/जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता एंव गहनता से सघन चैकिंग की जा रही है
गुरुवार को हल्द्वानी पुलिस टीम व FST टीम द्वारा टीपी नगर क्षेत्र में एक गाड़ी को रोक कर जब तलाशी ली गई तो गाड़ी में बैठे दो लोगों के पास से भारी मात्रा में जेवरात और नगदी बरामद किए गए हैं पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि उनका नाम जगत सिंह निवासी दिल्ली, आनंद बल्लभ निवासी पूर्वी दिल्ली के रहने वाले हैं चैकिंग के दौरान उनके कब्जे से करीब 37 लाख 64 हज़ार 08 सौ रुपये के सोने, चांदी के जेवरात तथा तीन लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है. उनके द्वारा सोने- चांदी के विभिन्न आभूषणों एवं धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर कोई भी स्पष्ट प्रमाण नहीं दे पाये जिस पर पुलिस व FST टीम द्वारा धनराशि व जेवरात को कब्जे लिया गया तथा नियमानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय जमा कराया जा रहा है.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें