हल्द्वानी: CM योगी आदित्यनाथ कि शनिवार की रैली होगी ऐतिहासिक,बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट जीतेंगे 5 लाख से अधिक मत: गोपाल रावत पूर्व मंत्री-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं जहां हल्द्वानी की एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे योगी के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हुए हैं तो वही भारी संख्या में लोगों को पहुंचाने की उम्मीद है जिसके लिए कार्यकर्ता जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को योगी के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भी दे रहे हैं
.
पूर्व दर्जा राज्य मंत्री भाजपा नेता और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती के प्रदेश के मुख्य संयोजक गोपाल सिंह रावत ने अपने कैंप कार्यालय में प्रवेश वार्ता करते हुए बताया कि कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शनिवार को होने जा रही जनसभा ऐतिहासिक होगी और करीब 50000 से अधिक लोग उनके जनसभा में उनके उद्बोधन को सुनाने आएंगे.
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से कार्यकर्ताओं में जोश के साथ-साथ आम लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है योगी आदित्यनाथ के हल्द्वानी आने से भारतीय जनता पार्टी को और ऊर्जा मिलेगी और उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट 5 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे.
उन्होंने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ऐतिहासिक काम किया है यही कारण है कि लोगों में सांसद अजय भट्ट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग