उत्तराखंड: काठगोदाम के रानीबाग में गुलदार की दहशत वीडियो वायरल -देखे (VIDEO)
हल्द्वानी : काठगोदाम के रानीबाग क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोग परेशान हैं, आज सुबह रानीबाग के चौहान पाटा इलाके में स्थानीय लोगों को गुलदार दिखा, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पेड़ पर चढ़े गुलदार का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया, जिसके बाद वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि गुलदार किस तरह पेड़ पर आराम फरमा रहा था,
स्थानीय लोगों द्वारा हल्ला किए जाने पर गुलदार पेड़ से उतर कर जंगल की तरफ भाग गया, स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार पिछले कई दिनों से आसपास के क्षेत्र में घूम रहा है जिससे ग्रामीण दहशत के साए में हैं ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच उनके जानवरों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है गुलदार के पेड़ पर चढ़ने की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत