उत्तराखंड:शादीशुदा देवर ने विधवा भाभी को बनाया हवस का शिकार हुई गर्भवती
रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है. जहां देवर ने अपनी मानसिक रूप से अस्वस्थ विधवा भाभी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती बना दिया है. मामला चम्पावत जनपद के लोहाघाट के बारकोट ब्लॉक के एक गांव से पीड़ित विधवा के भाई के तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
थाना प्रभारी लोहाघाट अशोक कुमार ने बताया बाराकोट के गांव की विधवा महिला के द्वारा अपने देवर त्रिभुवन चंद्र पर दुष्कर्म कर उसे गर्भवती बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया थाना प्रभारी ने बताया महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर त्रिभुवन चंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.मामले की जांच एसआई सुष्मिता राणा के द्वारा की जा रही है जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक महिला के पति की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी तब से वह अपने सास ससुर के साथ रहती है।
महिला के दो बच्चे हैं महिला के द्वारा बार-बार पेट दर्द होने की शिकायत पर उसके ससुर महिला को शुक्रवार को टनकपुर उप जिला चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच कर महिला को 5 महीने की गर्भवती बताया तथा टनकपुर थाने को सूचना दी जिसके बाद टनकपुर पुलिस ने मामले को लोहाघाट पुलिस को सौप दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के भी दो बच्चे हैं और वह पेशे से गाड़ी चालक है.
आरोपी देवर अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार व झूठा बता रहा है उसके द्वारा थाने में डीएनए टेस्ट कराने की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र भी दिया गया.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है विधवा महिला का मेडिकल कराया गया है जहां 5 महीने की गर्भवती पाई गई है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती, हल्द्वानी में BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन-CM धामी ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी है; इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश,
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO