उत्तराखंड: स्कॉर्पियो कार धू-धू कर जली मची अफरातफरी-देखे-VIDEO
स्कॉर्पियो कार में आग लगने की घटना सामने आई है मामला ऋषिकेश में श्यामपुर स्थित गुर्जर प्लॉट के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो में संदिग्ध रूप से अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई। जब तक दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तब तक स्कॉर्पियो का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
रविवार शाम को करीब पांच बजे श्यामपुर स्थित गुर्जर प्लॉट के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो कार से लोगों ने पहले धुआं और फिर आग की लपटे उठती देखी। लोगों ने पहले बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन फायर कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक स्कॉर्पियो जल चुका था।
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया. कार का स्वामी मुकेश निवासी रूषाफार्म, ऋषिकेश है. प्रथम दृष्टया कार में आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहे हैं. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. बता दें कि आग लगने के तुरंत बाद कार में बैठे दो लोगों ने खुद कर अपनी जान बचाई, अगर समय रहते आग उनको जानकारी नहीं मिलती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में बंदर का शिकार करने पेड़ पर चढ़ा गुलदार, आफत में फंसी तेंदुए की जान, 20 मिनट तक दोनों के बीच चली ‘शह-मात’ की जंग-देखे VIDEO
Nainital News:गुप्तेश्वर मंदिर के महंत का शव फंदे से लटका मिला, हत्या की आशंका,एक दिन पहले करंट से मछली मारने वालों को लगाई थी फटकार
हल्द्वानी के लक्ष्य रायचंदानी बने भारत अंडर-19 टीम के उपकप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए चयन,हल्द्वानी में जश्न
सोना चांदी में बड़ी गिरावट ,सस्ता हुआ सोना, चांदी भी टूटी; जानें आज के लेटेस्ट रेट,जाने कारण
Nainital News: युवक की जंगल में जली मिली लाश, परिजनों को हत्या की आशंका,