उत्तराखंड-टनकपुर बरसाती नाले में स्कूल बस पलटी- दिल दहलाने वाली देखे- LIVE VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

टनकपुर- उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां लगातार हो रही मूसलाधार बरसात के चलते टनकपुर के किरोड़ा बरसाती नाले के उफान पर आ जाने से एक स्कूल बस पार करते समय पलट गई।

Ad

गनीमत यह रही कि उस समय बस में केवल चालक और हेल्पपर मौजूद थे, स्कूल बस बच्चों को टनकपुर पूर्णागिरी रोड पर लेने जा रही थी। इस बीच नाला पार करने के दौरान यह हादसा हो गया और बस पलटने के बाद वहां हेल्पर व ड्राइवर बहाव में फंस गये। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर और हेल्पर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि बस में बच्चे मौजूद होने पर बड़ा हादसा हो सकता था, हालांकि स्थानीय प्रशासन की सूचना पर जेसीबी की मदद से बस को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

अब तक इस किरोड़ा नाले में कई हादसे हो चुके हैं लोग लंबे समय से यहां पुल बनाने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार बारिश हो रही है बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं लेकिन लोग जान जोखिम में डाल नदी नाले को पार कर रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि स्कूल बस का ड्राइवर बस को नाले को पार कर रहा है जहां लोग वीडियो भी बना रहे हैं गनीमत रही कि बस में कोई स्कूली बच्चे नहीं थे नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

घटना के बाद बस का ड्राइवर परिचालक काफी देर तक बस में ही फंसे रहे गनीमत रही कि दोनों जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था इसमें साफ देखा जा रहा है कि स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही है जिसके चलते बस नाले में बहगई

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें