उत्तराखंड: रामनगर में यात्रियों से भरी बस बरसाती बरसातीनाले में फंसी मची चीख-पुकार (VIDEO)

रामनगर : मौसम विभाग की चेतावनी के बाद उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं मंगलवार के दिन भारी बरसात के चलते हैं नाले में भारी पानी आ जाने से जहां चंपावत जनपद में एक स्कूली बस बह गई जहां बच्चों की जान बमुश्किल से बची
। उफान पर नदी नालों में लोग पार कर रहे हैं इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नदी-नालों को पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं. बारिश से रामनगर का धनगढ़ी नाला उफान पर है. मंगलवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई और जेसीबी मशीन की मदद से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है. । नदी में बस के फसते यात्रियों ने चीख-पुकार मच गई। जहां सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां देखा जा सकता है कि नाले में फंसी बस को जेसीबी मशीन के माध्यम से निकाला जा रहा है।
धनगढ़ी नाला में अभी तक कई दर्दनाक हादसे हो चुके हैं जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है. वहीं देर रात से हो रही लगातार बारिश की वजह से धनगढ़ी नाला फिर उफान पर है. वहीं आज सुबह यात्रियों से भरी बस धनगढ़ी नाले के बीचों बीच फंस गई. जिसमें बैठे यात्रियों की जान पर बन आई. हालांकि नाले में आज पानी उतना ज्यादा नहीं है, लेकिन बारिश जारी है और कभी भी नाले का पानी बढ़ सकता है. वहीं सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम जेसीबी मशीन की मदद से नाले में फंसी बस को निकालने में जुटी हुई है. वहीं मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने लोगों से लगातार अपील कर रहा है कि नदी नाले के उफान के दौरान कोई भी लोग उसको पार करने की कोशिश ना करें उसके बावजूद भी बहुत से लोग जान जोखिम में डालकर नदी नाले पार करने का काम कर रहे हैं रामनगर में पूर्व में भी कई हादसे हो चुके हैं उसके बावजूद लोग जान जोखिम डाल नाले पार करने को मजबूर हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण की अलख: 191 देशों की यात्रा कर चुके सोमेन देवनाथ संग पाथफाइंडर के बच्चों ने निकाली 14 KM साइकिल रैली
नैनीताल:कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो खाई में गिरी: 1 की मौके पर ही मौत, 3 घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू
हल्द्वानी:पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष वृक्षारोपण अभियान
हल्द्वानी में रेलवे कर्मचारी से 47 लाख की ठगी: प्लॉट और मकान का झांसा देकर हड़पे रुपये; कोर्ट के आदेश पर काठगोदाम पुलिस ने दर्ज की FIR
हल्द्वानी का ‘नटवरलाल’ देहरादून में बना फर्जी स्वास्थ्य महानिदेशक:₹12.38 लाख की ठगी का आरोप, प्रकाश मेहरा और गिरोह की तलाश में पुलिस,कॉलेज में परिसंपत्तियों के कब्जे के षड्यंत्र के भी लग चुके हैं आरोप 