उत्तराखंड:(दुःखद) बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी 25 की मौत, अभी भी रेस्क्यू जारी–देखे दर्दनाक-(VIDEO)

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। मंगलवार शाम को बारातियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्रान्तर्गत टिमरी गांव के पास बारात से भरी बस खाई में गिरी है।
शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक बस 200 मीटर गहरी नयार नदी में गिर गई. जानकारी के मुताबिक बारात लालढांग से काड़ातल्ला जा रही थी,
तभी बीच रास्ते में बीरोंखाल में सीमडी बैंड के पास तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और बस सीधे नयार नदी में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि बस में 45 से अधिक बाराती सवार थे. रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम ने अभीतक 25 शवों को निकाला है।
आपको बता दें घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री खुद आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कल के सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं। सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम से मुख्यमंत्री बस हादसे की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। लालढ़ाग से कांडा जा रही बारातियों से भरी हुई बस बीरोंखाल के सीमड़ी बैंड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 45 बारातियों के सवार होने की सूचना।
सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू। बताया जा रहा है अब तक 25 बारातियों के शव खाई से निकाले बाहर खाई में और लोगों को तलाशने का कार्य जारी।सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीम अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू में आ रही दिक्कत थी बुधवार सुबह अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे