उत्तराखंड मे ढह गई हाकम सिंह की लंका, दो अवैध रिजॉर्ट पर गरजा बुलडोजर ग्रामीणों की तीखी नोकझोंक–देखे (VIDEO)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड:यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी हाकम सिंह रावत के उत्तरकाशी मोरी स्थित रिसॉर्ट वन भूमि पर बने दो अवैध रिजॉर्ट को प्रशासन ने मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से पहले ग्रामीणों और प्रशासन की टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रशासन के नहीं मानने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही रिजॉर्ट पर लगी लकड़ी निकाल दी। बाद में प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से रिजॉर्ट ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad

रिस़ॉर्ट तोड़े जाने से पहले सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. बताया जा रहा है कि यह रिसॉर्ट वन विभाग की जमीन पर बना है और उसे तोड़ने के दौरान ग्रमीण धरना देने लगे जिसके बाद उन्हें हटाया गया. यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. नकल माफियाओं के खिलाफ एसटीएफ ने अभियान चला कर ये गिरफ्तारी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

पेपर लीक का मास्टरमाइंड उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह

उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तर की भर्तियों में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जांच के निर्देश दिए। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशों ओर अगले ही दिन इस मामले में देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पेपर लीक प्रकरण में 40 आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

इस दौरान जांच में उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह का नाम सामने आने के बाद एसटीएफ ने हाकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जो कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड पाया गया।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें