देहरादून-(बड़ी खबर) उत्तराखंड जिलों में अगले 48 से 72 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, रहे सावधान!

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है उत्तराखंड में मानसून के विदा होने का क्रम शुरू हो गया है, लेकिन पूरी तरह जाने से पहले मानसून तल्ख तेवर दिखा सकता है। सात अक्टूबर को बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिले व गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में प्रदेश में छह से आठ अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

सात अक्टूबर को बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट है। लिहाज इस दौरान नदी-नालों के उफान पर आने और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। साथ ही कुछ दिन पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में मौसम कुछ दिन साफ रहने के बाद फिर करवट बदलने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक धूप के साथ बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बौछार पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'


पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की चेतावनी इसके बाद छह से आठ अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी-नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में चट्टान खिसकने के साथ भूस्खलन हो सकता है। हिमाच्छादित क्षेत्रों में भी हिमस्खलन हो सकता है। ऐसे में पर्वतारोहण न करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें