उत्तराखंड: बारिश का रेड एलर्ट” इस जिले में आंगनबाड़ी और कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
उत्तराखंड में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है.इसी बीच मौसम विभाग के द्वारा अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी का अलर्ट घोषित किया गया है. मौसम विभाग ने नैनीताल जनपद में बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है जिसको देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह ने 30 जून को नैनीताल जनपद के सभी आंगनबाड़ी और सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित की है.
जिलाधिकारी के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नैनीताल जनपद के कक्षा 1 से 12 तक सभी शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने कहा है कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द 29 जून, 2025 की दोपहर 13:30 बजे जारी किये गये मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल 30 जून को को जनपद के अनेक स्थानों पर भारी से अत्यत्न भारी वर्षा हेतु “रेड एलर्ट” की चेतावनी जारी की गयी है.
जिससे जनपद अन्तर्गत क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त की गई है.वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा / भारी वर्षा हो रही है. बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं.छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 30 जून (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समरत शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती