उत्तराखंड:गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाएं; दो पुरुष व मैनेजर गिरफ्तार-VIDEO

ख़बर शेयर करें

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएनटीएफ) ने शहर कोतवाली स्थित राजा रोड पर एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाएं, दो पुरुष व गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं बिहार व बंगाल की रहने वाली हैं।

Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि देहरादून के राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालक महिलाएं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO

बताया जा रहा है कि संचालक द्वारा गेस्ट हाउस को लीज पर लेकर अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था. साथ ही मौके से पुलिस को नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा 'संजीवनी वन', हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जानकारी के अनुसार राजा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में संचालक द्वारा महिलाओं और युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गेस्ट हाउस में औचक छापेमारी की.छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में 2 पुरुष और 3 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली. पुलिस टीम को जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. मौके से पुलिस टीम ने होटल के मैनेजर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना कोतवाली में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 मुकदमा दर्ज किया गया.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में झमाझम बारिश का अनुमान, कल इस जिले में आंगनबाड़ी और स्कूलों में रहेगी छुट्टी
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें