हल्द्वानी: आवारा पशुओं की झुंड ने ढाबा संचालक की ले ली जान,

हल्द्वानी: सड़कों पर आवारा जानवर लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. लड़कों पर घूम रहे आवारा गौ वंश के टकराने और हमले से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन जिला प्रशासन को ठोस कदम नहीं उठा रहा है.मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बाइक सवार ढाबा संचालक युवक सड़क पार कर रहे लावारिस गौ वंशो के झुंड से टकरा गया. हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जहां राहगीर उसको सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कारण लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. नौजवान युवक की मौत के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस के मुताबिक रविवार रात 12 से 1 बजे के बीच मुखानी थाना क्षेत्र के हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग के ऊंचापुल-कुसुमखेड़ा सड़क पर आवारा पशुओ का झुंड खड़ा था. इसी दौरान 28 वर्षीय अंकित किरौला निवासी लामाचौड़ बाइक से अपने ढाबा बंद कर कर घर को जा रहा था जहां सड़क पर खड़े आवारा पशुओं के चलते बाइक अनियंत्रित होकर पशुओं के झुंड से टकरा गई इस दौरान अंकित हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास से गुजर रहे कार सवार ने उन्हें किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
जयपुर पाडली, लामाचौड़ के ग्राम प्रधान कमल पडलिया ने बताया कि अंकित का लामाचौड़ में ही ढाबा था उनका एक साल का बेटा है.हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.एसओ मुखानी दिनेश जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे