उत्तराखंड:एक ही गांव में दो महिलाओं से गैंगरेप, अश्लील वीडियो किए वायरल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक ही गांव में दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना से हड़कंप मचा हुआ है। गैंगरेप के ये दो मामले रुड़की के एक गांव में सामने आए हैं। इनमें से एक घटना रुड़की कोतवाली क्षेत्र की है। यहां की एक महिला का पति ईंट-भट्टे पर काम करता है। उसका पति करीब छह माह पूर्व काम के सिलसिले में कोटद्वार गया हुआ था। इसी दौरान पति का दोस्त महिला के घर पहुंचता है। उसके बाद आरोपी ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाता है। नशा असर करने पर आरोपी अपने दो और साथियों को वहां बुला लेता है। उसके बाद तीनों आरोपी महिला से दुष्कर्म करते हैं।

Ad

उनमें से एक आरोपी घटना का अश्लील वीडियो भी मोबाइल में कैद कर लेता है। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक आरोपी लंबे समय तक उसका शोषण करता रहा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के मुताबिक आरोपी मेहरबान सहित तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रुड़की में गैंगरेप की दूसरी वारदात मेरठ निवासी महिला के साथ हुई है। वह महिला वर्तमान में कलियर क्षेत्र में रह रही थी। महिला ने रुड़की कोतवाली में इस मामले में तहरीर सौंपी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी एक युवक से जान पहचान हुई थी। युवक ने उसे चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया था। उसके बाद आरोपी महिला को अपने घर ले गया। आरोपी और उसके दोस्त ने महिला के साथ सामूहिक रेप किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।। महिला ने आज यानी रविवार को तहरीर सौंपने की बात कही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें