औंधे मुँह गिरा चांदी अब भी सस्ती, क्या 2 लाख से नीचे जाएगा भाव? देखें सोना-चांदी ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. 29 जनवरी को चांदी ने 4.20 लाख/किलो और सोने ने 1.93 लाख/10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिसके बाद से दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली. बजट के बाद भारत-अमेरिका में ट्रेड डील पर बनी सहमति के बीच एक बार फिर सोने-चांदी के दाम बढ़ने शुरू हुए थे. वहीं 5 फरवरी को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली.
सोने और चांदी की कीमतों पर शुक्रवार को एमसीएक्स पर भारी दबाव देखा गया। दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। इसकी वजह वैश्विक बाजार के कमजोर संकेत और अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना रहा। यह लगातार दूसरा दिन था जब कीमती धातुओं में गिरावट आई। सोना चांदी की कीमत में पूरे दिन उतार-चढ़ाव आता रहा। गुड रिटर्न्स के मुताबिक मुंबई में अभी 24 कैरेट सोने का भाव 15,235 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं चांदी 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर है।
शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। एमसीएक्स पर दोपहर करीब 1 बजे सोना करीब 900 रुपये की तेजी के साथ 1.49 लाख रुपये से कुछ ऊपर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी की कीमत करीब 6600 रुपये की गिरावट के साथ 2.29 लाख रुपये पर थी। दिल्ली में सोने की कीमत में कुछ गिरावट आई है। गुडरिटर्न्स के मुताबिक दिल्ली में अभी 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 15,404 रुपये है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,