Uttarakhand Weather: सोमवार से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पांच जिलों में अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आज भी प्रदेशभर में आसमान साफ बना रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है।

Ad

उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि कल से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 9.0 के साथ सामान्य रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। सोमवार के मौसम की बात करें तो देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह, पौड़ी, नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 9-10फरवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद नौ और दस फरवरी को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें