उत्तराखंड:चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने ऐसे कूदकर बचाई जान अग्निशमन के छुटे पसीने -VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई, हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। मामला हरिद्वार जनपद के रुड़की से सामने आया है जहां रविवार शादाब पुत्र अपनी कार से ससुराल हकीमपुर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से कुछ दूरी पर पहुंचे, कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही शादाब ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोकी और समय रहते कार से बाहर कूद गए। कुछ ही क्षणों में कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर यूनिट रुड़की की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों ने समय रहते डीजल टैंक को फटने से बचा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार के वायरो में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग में कार पूरी तरह से जल गई और करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि कार इतनी तेजी से धधकी कि कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह राख में बदल गई।

अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें