उत्तराखंड:मतदान केंद्र पर फूट-फूटकर रोईं विधायक ममता राकेश, धरने पर बैठीं -देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में बीडी इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र के अंदर लाइन में लगी महिलाओं पर किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंके. इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस ने भी लाठी फटकराते हुए भीड़ को दूर तक खदेड़ा. वहीं मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई. घटना को लेकर विधायक ममता राकेश अपने बेटे अभिषेक राकेश को लेकर धरने पर बैठे गई. इस दौरान विधायक ममता राकेश फूट-फूटकर रो पड़ीं. विधायक ने फिर से मतदान कराने की मांग की.

दरअसल, भगवानपुर कस्बे में नगर पंचाायत के वार्ड पांच का मतदान केंद्र पहली बार कस्बे के बीडी इंटर कॉलेज में बनाया गया था. यहां पर शाम पांच बजे तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा. बताया गया है कि शाम पांच बजे पुलिस ने मतदान का समय पूरा होने पर मतदान केंद्र का गेट बंद कर दिया. मतदान केंद्र के अंदर करीब 200 महिलाएं और पुरुष लाइन में लगे हुए थे. इस दौरान किसी शरारती तत्व ने लाइन में लगी महिलाओं पर पत्थर फेंक दिए. जिसके बाद लोगों ने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई. वहीं पुलिस ने लाठी फटकारी तो लोग बाहर की तरफ दौड़ पड़े. वहीं बाहर आने के बाद भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकारते हुए टेलीफोन एक्सचेंज तक खदेड़ा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..

हाईवे पर इस घटना से अफरा-तफरी मच गई. लाठी फटकारने की सूचना मिलने के बाद विधायक ममता राकेश अपने बेटे अभिषेक राकेश के साथ मौके पर पहुंची और मतदान केंद्र के बाहर धरना देने बैठ गईं. इस दौरान ममता राकेश फूट-फूटकर रो पड़ी और पुलिस पर लोगों को मतदान नहीं करने और लाठी से फटकार कर भगाने का आरोप लगाया.

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें