हल्द्वानी: तेंदुए और उसके बच्चे का मिला शव वन विभाग जांच में जुटा

हल्द्वानी: रामनगर वन प्रभाव के बेतालघाट ब्लॉक में संदिग्ध हालात में एक तेंदुआ और उसके बच्चे जा शव मिला है. तेंदुआ और उसके बच्चे किशोर मिलने के की सूचना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है.तेंदुआ और उसके बच्चे की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा.
बताया जा रहा है कि बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट स्थित सफेद पहाड़ी से लगे गधेरे में बृहस्पतिवार दोपहर के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ और उसके बच्चे का शव देखा. ग्रामीण इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी. सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है .रेंजर मनोज भगत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा. प्रथम दृष्टि आशंका का जताई जा रही की आपसी संघर्ष में उनकी मौत हुई होगी .
उन्होंने बताया कि दोनों का विसरा जांच के लिए बरेली और देहरादून की लैब में भेजा जाएगा.
गौरतलब हैं कि तीन दिन पहले भी गैरखाल गांव के पास कोसी नदी किनारे भी एक नर तेंदुए का शव मिला था.तीन दिन के भीतर में क्षेत्र में लगातार तेंदुए और उसके बच्चों के शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत है.लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में गश्त कराने की मांग की हैं.रेंजर मनोज भगत ने बताया कि तेंदुआ और उसके बच्चे के सभी अंग सुरक्षित हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे