उत्तराखंड मूल की दो बेटियों का जलवा, देशभर के IPS अफसरों में टॉप पर बनाई जगह

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड मूल की दो बेटियों ने देश भर के आईपीएस अधिकारियों में शीर्ष स्थान हासिल किया है. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में मिड कैरियर ट्रेनिंग के दौरान तृप्ति भट्ट और ईशा पंत ने सर्वाधिक अंक लेकर पहला और दूसरा स्थान अपने नाम किया. अकादमी में ट्रेनिंग के लिए देशभर के करीब 101 आईपीएस अधिकारी शामिल हुए थे. जिसमें इन दोनों ही IPS अधिकारियों की सबसे बेहतर परफॉर्मेंस रही.

Ad

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में देशभर के आईपीएस अधिकारियों की मिड करियर ट्रेनिंग के दौरान उत्तराखंड मूल की दो बेटियों ने अपना जलवा दिखाया है. खास बात यह है कि ट्रेनिंग के दौरान इन दोनों ही आईपीएस अधिकारियों ने सबसे ज्यादा अंक हासिल करने में कामयाबी हासिल की है. इन अधिकारियों में आईपीएस अधिकारी इशा पंत और तृप्ति भट्ट का नाम शामिल है. आईपीएस अफसर ईशा पंत ने 100 में से 85.4 अंक पाकर ट्रेनिंग में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया तो वहीं तृप्ति भट्ट ने भी 82.5 अंक प्राप्त किए. तृप्ति भट्ट अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान दूसरा स्थान पाने में कामयाब रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

आईपीएस अधिकारी इशा पंत कर्नाटक कैडर की आईपीएस अधिकारी है. और फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्रालय (IB) में एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर प्रतिनियुक्ति में है. हालांकि ईशा पंत मूल रूप से उत्तराखंड की हैं. हालांकि बाद में उनका परिवार मध्य प्रदेश में बस गया था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

उधर IPS अधिकारी तृप्ति भट्ट उत्तराखंड कैडर की ही हैं और उत्तराखंड में 2013 बैच की IPS अफसर हैं. आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट उत्तराखंड में 40वीं वाहिनी पीएसी में कमांडेंट के तौर पर जिम्मेदारी देख रही हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में मिड करियर ट्रेनिंग प्रोग्राम फेस 3 के लिए देशभर के आईपीएस अधिकारी पहुंचे थे. अकादमी में यह ट्रेनिंग 2 दिसंबर से 27 दिसंबर 2024 तक हुई थी. ट्रेनिंग के दौरान इसमें शामिल होने वाले आईपीएस अधिकारियों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर अंक दिए जाते हैं और इसी दौरान अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए उत्तराखंड कैडर की तृप्ति भट्ट और कर्नाटक कैडर की इशा पंत ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया था.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें