उत्तराखंड: हुस्न की प्रेम जाल में लोगो को फंसा महिला बनाती थी अश्लील वीडियो, दोस्त करता ब्लैकमेल, पुलिस ने किया भंडाफोड़ –
उत्तराखंड से हैरान कर देने वाली घटना सामने में पुलिस ने शातिर ब्लैकमेल गैंग का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने युवती समेत गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों आरोपी पहले लोगों को प्रेम जाल में फंसाते थे और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे.
एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कोटद्वार कोतवाली में एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी. व्यक्ति ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया था कि एक महिला और उसके पुरुष साथी ने उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर अवैध वसूली की है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में गहन जांच की गई.
सीआईयू टीम की मदद से दोनों आरोपियों नवजोत सिंह व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए. पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि महिला लिफ्ट मांगकर वाहन चालकों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें प्रेमजाल में फंसाकर होटल या कमरे में ले जाती थी.
आरोप है कि होटल में जाने के बाद पहले से तय प्लान के तहत नवजोत सिंह आकर दोनों की वीडियो बना लेता था और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलता था. पुलिस के अनुसार अब तक दर्जनों लोगों को इस गिरोह ने अपना शिकार बनाया है. दोनों के आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में वित्तीय सलाहकार संस्था चॉइस वेल्दी का एक साल पूरा: कुमाऊं से लेकर पूरे उत्तराखंड में विस्तार की तैयारी-VIDEO
हल्द्वानी में तेंदुओं का आतंक: घर की खिड़की पर बैठ अंदर ताकता रहा तेंदुआ, CCTV में कैद खौफनाक मंजर; लोगों में फैली दहशत-VIDEO
हल्द्वानी दर्दनाक सड़क हादसा:बेकाबू अर्टिगा कार ने स्कूटी सवार युवकों को रौंदा; 22 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर-देखे-VIDEO
उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी