हल्द्वानी:ट्रेन से कटकर हाथी की दर्दनाक मौत, होगा मुकदमा दर्ज:देखे-VIDEO

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: तराई पूर्वी वन प्रभाग के लालकुआं- बरेली रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है.नर हाथी की मौत के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है. हाथी के ट्रेन से कटकर मौत के बाद वन विभाग और रेलवे प्रशासन पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस जगह पर घटना हुई है वह हाथी कॉरिडोर क्षेत्र है और पूर्व में भी उसे घटनास्थल पर ट्रेन की कटने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है.


घटना लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास हुई है जहां के नर बहाथी जंगल से निकलकर रेलवे लाइन को पार कर रहा था इस दौरान हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया घटना सोमवार रात करीब 11:00 के आसपास की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी उछलकर रेलवे ट्रैक के किनारे एक घर के पास जाकर गिर गया.


मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आगरा फोर्ट ट्रेन से कटकर हाथी की मौत हुई है उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां पर ट्रेनों की आवागमन के लिए ट्रेन की स्पीड निर्धारित की गई है हादसे के दौरान ट्रेन की स्पीड की जांच की जा रही है. ट्रेन चालक के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें