उत्तराखंड:अवैध संबंधों के शक में पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की चाकू से गोदकर कर दी हत्या

अवैध संबंध होने के शक में पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल पत्नी को शुक्रवार शाम हिमालयन हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।मामला
डोईवाला (देहरादून) का है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा ने बताया मृतका के भाई विवेक ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
जिसमें बताया कि उनकी बहन 30 वर्षीय प्रतिमा मूल निवासी दिनेशपुर ऊधम सिंहनगर शुक्रवार शाम जौलीग्रांट में उनके घर पर आई थी। तभी पीछे से बहन का पति गोपाल भी आ गया। वह बहन से झगड़ा करने लगा।
झगड़े के दौरान आरोपित ने चाकू निकाल कर प्रतिमा के पेट में दो वार कर दिए। जब वह बहन को बचाने जा रहे थे तभी उनकी मां बीच में आ गई।
गोपाल ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से उनकी मां के हाथ में गहरे जख्म हो गए हैं। जब उन्होंने गोपाल को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया।
घायल प्रतिमा को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हास्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई। आरोपित 40 वर्षीय गोपाल हाल निवासी पाल मोहल्ला जौलीग्रांट मूल निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेश को जौलीग्रांट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपित दहाड़ी- मजदूरी का काम करता है। पूछताछ में आरोपित गोपाल ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंधों को लेकर शक था। जिसको लेकर उसने उसकी हत्या की है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 