समधी के प्यार में अंधी हुई पत्नी: पति को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश, चौकाने वाला खुला राज
अवैध संबंधों में आड़े आए पति की महिला ने अपने समधी के साथ मिलकर हत्या कर दी। लहसुन के खेत पर हुई इस सनसनीखेज वारदात का धनारी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। महिला ने सुनियोजित तरीके से समधी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया और बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगा दिए।
दरअसल, बहजोई (संभल)धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी नरेश कुमार (42) मंगलवार रात अपने लहसुन के खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे, जहां उनकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह निकट के खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों को वह मृत अवस्था में मिले। शरीर पर चोटों और संघर्ष के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका मजबूत हुई।
इस दौरान पत्नी शीला देवी ने गांव के कुछ लोगों पर आरोप लगाए, लेकिन घटनाक्रम संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई और मारपीट के भी संकेत मिले। इसके बाद सर्विलांस और एसओजी टीम की मदद से जांच तेज की गई और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सख्ती और महिला से क्रास पूछताछ में पूरा मामला खुल गया।
जांच में सामने आया कि महिला के अपने बेटे के ससुर से अवैध संबंध थे और दोनों लगातार संपर्क में थे। समधी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। पति नरेश इस रिश्ते में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई। तय योजना के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों खेत पर पहुंचे और गला दबाकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपित अपने गांव लौट गया, जबकि महिला ने घटना को दूसरी दिशा देने के लिए गांव के लोगों पर आरोप लगा दिए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धनारी संजय कुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह यादव और एसओजी प्रभारी बोबिंद्र शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती