उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को रिजल्ट आने की संभावना रिजल्ट यहां देखें
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट काउंटडाउन शुरू: बोर्ड रिजल्ट पर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख को रिजल्ट आने की संभावना रिजल्ट यहां कहां देखें
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है.
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने संकेत दिये हैं कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते से पहले ही नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 24 से 27 अप्रैल के बीच जारी होने की पूरी संभावना है. यानी छात्रों का लंबा इंतजार अब कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है.
10 अप्रैल तक मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है. अब सभी कॉपियां मुख्यालय तक पहुंच चुकी हैं. फिलहाल परिषद मुख्यालय में डाटा पंचिंग और उसकी गहन जांच का काम अंतिम चरण में है. इसके बाद परिणाम समिति की बैठक होगी. जिसमें रिजल्ट जारी करने की अंतिम तारीख तय की जाएगी.
इस बार छात्रों की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था भी लागू की जा रही है. सभी स्कूलों को अलग पोर्टल और पासवर्ड दिए जाएंगे. जिससे छात्र अपने स्कूल में ही आसानी से रिजल्ट देख सकेंगे. साथ ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे, कुल मिलाकर, उत्तराखंड बोर्ड 2026 का रिजल्ट अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है.
2.15 लाख छात्रों की धड़कनें तेज
इस साल उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में कुल 2,15,252 छात्र शामिल हुए थे. इनमें हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 छात्र शामिल हैं. परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. अब आंसर शीट का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और बोर्ड मुख्यालय में डेटा वेरिफिकेशन का काम अंतिम चरण में है.
कहां और कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट- ubse.uk.gov.in पर जाएं
डिजीलॉकर- results.digilocker.gov.in
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड तैयार रखें ताकि वेबसाइट लाइव होते ही बिना किसी देरी के परिणाम देख सकें.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती